एक्टर अजय देवगन और काजोल आज अपनी 23वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर कपल को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। अजय ने खास अंदाज में पत्नी काजोल को सालगिरह की बधाई दी है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है।
24 Feb, 2022 02:20 PMमुंबई. एक्टर अजय देवगन और काजोल आज अपनी 23वीं वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर कपल को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। अजय ने खास अंदाज में पत्नी काजोल को सालगिरह की बधाई दी है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में अजय और इंटरव्यू में नजर आ रहे हैं। पत्नी काजोल को लेकर अजय देवगन कहते हैं, ''मैं सरप्राइज हूं कि यह मेरे साथ अभी तक हैं।'' इसे सुनकर काजोल खुश हो जाती हैं और प्यारा सा एक्सप्रेशन देती हैं। वीडियो शेयर करते हुए अजय ने लिखा- ''साल 1999- प्यार तो होना ही था। साल 2022 प्यार तो हमेशा है। हैप्पी ऐनिवर्सरी काजोल।'' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें अजय और काजोल ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। दोनों एक-साथ काफी खुश हैं। कपल के दो बच्चे हैं न्यासा और युग। काम की बात करें तो अजय बहुत जल्द फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर 'थैंक गॉड', 'सिंघम 3', 'आरआरआर', मैदान, 'रनवे 24' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।