बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू अक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों की हाल ही में फिल्म ''दे दे प्यार दे'' रिलीज हुई है। इस जोड़ी ने 20 साल पहले कई हिट फिल्मों में काम किया। अब अजय ने तब्बू के साथ एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अजय सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
22 May, 2019 10:16 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू अक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों की हाल ही में फिल्म 'दे दे प्यार दे' रिलीज हुई है। इस जोड़ी ने 20 साल पहले कई हिट फिल्मों में काम किया। अब अजय ने तब्बू के साथ एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अजय सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं तस्वीर में अजय के साथ तब्बू भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि यह तस्वीर फिल्म विजयपथ की है।
शेयर की इस तस्वीर में अजय मुंह खोल कर सोते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर के हाथ में पेपर और पेन भी है। वहीं साथ बैठी तब्बू उस पेपर को घूरती दिख रही हैं। तब्बू अजय को सोता देख काफी निराश भी लग रही हैं। तस्वीर में तब्बू दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा-'मैं आजतक ये पता नहीं लगा पाया कि मैं उस समय सोया क्यों था, इसकी वजह कोई पहेली थी या फिर तब्बू।' अजय द्वारा शेयर यह तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म की बात करें तो इसमें अजय और तब्बू के अलावा रकुल प्रीत भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में तब्बू अजय की एक्स वाइफ की भूमिका में नजर आ रही हैं जबकि रकुल प्रीत सिंह उनकी प्रेमिका के रूप में दिखाई दे रही हैं। लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ने अब तक लगभग 40 करोड़ की कमाई कर ली है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय र इस फिल्म के अलावा आरआरआर और तानाजी: द अनसंग वॉरियर जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वहीं तब्बू सैफ अली खान के साथ जवानी जानेमन में नजर आएंगी।