main page

नया घर ढूंढ रहे हैं अजय-काजोल, जानें पूरा मामला

Updated 11 April, 2019 02:26:06 PM

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल इन दिनों अपने लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अजय लंबे समय से कंफरटेबल बंगला ढूंढ रहे हैं। खास बात ये है कि वो ये बंगला जुहू (मुंबई) में चाहते हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल इन दिनों अपने लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अजय लंबे समय से कंफरटेबल बंगला ढूंढ रहे हैं। खास बात ये है कि वो ये बंगला जुहू (मुंबई) में चाहते हैं। दरअसल, अजय और काजोल काफी समय से इसी एरिया में रह रहे हैं और किसी जगह शिफ्ट होना चाहते हैं।

Bollywood Tadka, अजय देवगन इमेज, अजय देवगन फोटो, अजय देवगन पिक्चर, काजोल इमेज, काजोल फोटो, काजोल पिक्चर

खबरों के मुताबिक अजय 2 साल किराए पर रहने के लिए नए बंगले की तलाश कर रहे हैं। क्योंकि अजय और काजोल अपने घर को रीडेवलप्ड कराना चाहते हैं। सालभर से उनके दिमाग में घर पर काम कराने का आइडिया चल रहा है लेकिन उन्हें मनमुताबिक रेंट पर बंगला नहीं मिल पा रहा है। अजय ने नए घर के लिए कुछ डिजाइन्स भी पसंद किए हैं वहीं काजोल भी पति के आइडिया से सहमत है। वो भी अपने घर को लार्ज और उसका डेकोर चेंज कराना चाहती हैं। अब अजय और काजोल जिस बंगले में रह रहे हैं वो ठीक धर्मेंद्र के बंगले के ऑपोजिट साइड है। ये घर रोड नंबर 11 पर है और अब कपल इसी लोकेलिटी में नया बंगला तलाश रहा है। बता दें कि अजय और काजोल ने 1999 में शादी की थी। इनके दो बच्चे न्यासा और युग हैं।

Bollywood Tadka, अजय देवगन इमेज, अजय देवगन फोटो, अजय देवगन पिक्चर, काजोल इमेज, काजोल फोटो, काजोल पिक्चर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय जल्द अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रही हैं। आखिरी बार उनकी मल्टीस्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' में देखा गया था। 

: Neha

ajay devgankajol devgannew bungalowjuhumumbaiBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...