main page

एजाज खान हुए गिरफ्तार ,Video बनाकर मुंबई पुलिस का उड़ाया था मज़ाक

Updated 18 July, 2019 06:20:59 PM

एक्टर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान अक्सर विवादों में घिरे रहते है। हाल ही में एजाज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एजाज को मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एजाज पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो बनाकर मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था।

मुंबई: एक्टर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान अक्सर विवादों में घिरे रहते है। हाल ही में एजाज खान (Ajaz Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एजाज को मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एजाज पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो बनाकर मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। दरअसल, हाल ही में टिकटॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में विवादित वीडियो बनाया था, जिसके समर्थन में एजाज उतर आए थे और आरोपियों का समर्थन किया था। इतना ही नहीं जिस फैजू नाम के शख्स के खिलाफ साइबर सेल का मामला दर्ज था उसके साथ वीडियो बनाकर मुंबई पुलिस का मजाक भी उड़ाया था। अब एजाज गिरफ्तार हो चुके है और वह जल्द ही कोर्ट में पेश होंगे। 

 

Bollywood Tadka,Ajaz Khan Image,एजाज़ खान इमेज

बता दें कि एक्टर एजाज खान को अभी भी यही लग रहा है कि फैजू और उनकी टीम ने कोई गलत काम नहीं किया। उन्होंने सिर्फ अपना कॉन्टेंट डाला और लोगों ने उनके मुसलमान होने पर इस तरह से बवाल किया कि देश के लिए यह वीडियो भड़काऊ है।

 

 

: Konika

Ajaz KhanAjaz Khan areestedajaz khan bigg bossBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Celebrity Hindi News

loading...