मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका अंबानी की शाही शादी के बाद रविवार को वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। इस फंक्शन की में बॉलीवुड स्टार्स समेत खेल, बिजनेस जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। अब इस पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आकाश अंबानी, श्लोका के साथ डांस कर रहे हैं।
12 Mar, 2019 10:31 AMमुंबई: मुकेश अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका अंबानी की शाही शादी के बाद रविवार को वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। इस फंक्शन की में बॉलीवुड स्टार्स समेत खेल, बिजनेस जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। अब इस पार्टी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आकाश अंबानी, श्लोका के साथ डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते आकाश ने श्लोका के साथ लिपलॉक कर लिया। इसे देख पार्टी में मौजूद मेहमान तालियां बजाते हैं। वहीं श्लोका शरमाई हुई सी नजर आ रही हैं।
बता दें कि श्लोका और आकाश की ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। मनीष ने खुद आकाश-श्लोका की तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी। आकाश, ईशा और अनंत अंबानी ने अपना लाइफ पार्टनर खुद चुना है। इस बारे में नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने और मुकेश ने अपने बच्चों को उनका लाइफ पार्टनर चुनने की आजादी दी है।'