बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उससे पहले आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अपनी बैचलर्स पार्टी के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे हैं।
26 Feb, 2019 01:09 PMमुंबई: बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उससे पहले आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अपनी बैचलर्स पार्टी के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे हैं।
इस पार्टी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और करन जौहर जैसे कई स्टार्स शामिल हुए हैं। हाल ही में इस बैचलर्स पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
मुकेश अंबानी के बेटे की प्री-वेडिंग का यह सेलिब्रेशन स्विटजरलैंट के सेंट मॉरिज में हो रहा है। यह सेलिब्रेशन दो दिनों तक चलेगा। खबरों के मुताबिक अंबानी परिवार सेंट मॉरिज के सबसे महंगे फाइव स्टार होटल 'बैडरट पैलेस' में ठहर रहा है।
सेलिब्रेशन में पहुंचे बॉलीवुड सितारे काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।एक तस्वीर में बाॅलीवुड का हाॅट कपल अर्जुन और मलाइका काफी मस्ती में दिख रहा है।
आकाश की बारात 9 मार्च दोपहर 3.30 बजे निकलेगी। जियो वर्ल्ड सेंटर में शाम 7 बजे से शादी की सभी रस्में होगी। 11 मार्च को भी अंबानी-मेहता परिवार जियो सेंटर में रिसेप्शन देंगे।