बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। मुकेश अंबानी के बड़ी बहू श्लोका ने बेबी बाॅय को जन्म दिया है। श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। श्लोका के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
10 Dec, 2020 04:00 PMमुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। मुकेश अंबानी के बड़ी बहू श्लोका ने बेबी बाॅय को जन्म दिया है। श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। श्लोका के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इसी बीच अब आकाश श्लोका के न्यूबाॅर्न बेबी की तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मुकेश अंबानी पोते को हाथ में थामें नजर आ रहा है।
इंटरनेट पर श्लोका के बेटे की तस्वीर छाई है।इस तस्वीर में बच्चा बेहद क्यूट नजर आ रहा है। हालांकि वायरल हुई ये तस्वीर आकाश-श्लोका के लाडले की ही है इस बारे में अभी पुष्टि नहीं है।
बता दें कि बीते साल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपए में ब्रिटेन के खिलौना ब्रांड हैमलेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड को खरीदा था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने आने वाले पोते के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठे कर रहे हैं। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी।