भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर सुन फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। आकांक्षा की मौत के बाद कई भोजपुरी सितारे शोक जताते नजर आए। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनकी मौत के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
30 Mar, 2023 11:52 AMबॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर सुन फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। आकांक्षा की मौत के बाद कई भोजपुरी सितारे शोक जताते नजर आए। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने उनकी मौत के बाद एक पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा, 'लड़की के जीते जी उसे बेआबरू करते हैं लोग तरह तरह की गंदी बातें करते हैं और मर जाने पर फोटो पोस्ट करते हैं। साथ ही इंटरव्यू देते हैं ऐसे जैसे संसार के सबसे बड़े महात्मा हमारे इंडस्ट्री में ही पधारे हो।'

बता दें कि अक्षरा सिंह का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।