main page

कोरोना 2021: अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना ने दिखाया बड़ा दिल, दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

Updated 28 April, 2021 09:56:23 AM

बाॅलीवुड क खिलाड़ी कुमार उन स्टार्स में से हैं जो समय-समय पर देश की मदद के लिए आगे आते हैं। अक्षय कभी बाढ़ में ग्रस्त लोगों की मदद करते तो कभी गरीबों की मदद करते दिखते हैं। वहीं अब अक्षय कुमार ने कोरोना संकट के बीच मदद का हाथ बढ़ाया है। दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में  अस्पतालों में बेड्स, दवाईयों और

मुंबई: बाॅलीवुड क खिलाड़ी कुमार उन स्टार्स में से हैं जो समय-समय पर देश की मदद के लिए आगे आते हैं। अक्षय कभी बाढ़ में ग्रस्त लोगों की मदद करते तो कभी गरीबों की मदद करते दिखते हैं। वहीं अब अक्षय कुमार ने कोरोना संकट के बीच मदद का हाथ बढ़ाया है।

Bollywood Tadka

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में  अस्पतालों में बेड्स, दवाईयों और ऑक्सीजन की कमी की खबरें आ रहे हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने भी 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान करने का फैसला किया है। उनके इस नेक काम में उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी साथ दे रही हैं।

 

Bollywood Tadka

 

इस बात की जानकारी देते हुए ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा-'लंदन के दो डॉक्टर्स ने 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है। वहीं अक्षय कुमार और मैंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है। इस तरह से कुल मिलाकर 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बांटे जाएंगे।'

Bollywood Tadka

 

इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था-'कृपया, मुझे सत्यापित, भरोसेमंद और पंजीकृत एनजीओ के बारे में जानकारी दीजिए, जो 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स (प्रति मिनट 4 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले) बांटने में मदद कर सके। ये कंसंट्रेटर्स सीधे यूके से उन तक पहुंचाए जाएंगे।'

 

Bollywood Tadka

अक्षय कुमार ने इससे पहले क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर  की संस्था को 1 करोड़ का दान दिया था। इस बात की जानकारी देते हुए गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा था-इस दुखद समय में हरेक मदद उम्मीद की एक किरण की तरह है। अक्षय कुमार का शुक्रिया जिन्होंने जरूरतमंदों के लिए गौतम गंभीर फांउडेशन को खाने, दवा और ऑक्सीजन के लिए एक करोड़ रुपए देने का वादा किया।  भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।' गौतम गंभीर की संस्था गरीबों के लिए खाने का बंदोबस्त करती है। 

 

Content Writer: Smita Sharma

akshay kumarwifetwinkle khannadonate100 oxygen concentratorscoronaviruscovid 19Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...