26/11 का वो ऐतिहासिक दिन, जिसे कोई भूल नहीं सकता। साल 2018 में इस दिन मुंबई के ताज होटल में दिल दहला देने वाला आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में हजारों लोगों की जान गई थी। इस अटैक को आज पूरे 13 साल हो गए हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इस दिन को याद किया है और शहीद हुए लोगों को ट्रिब्यूट दिया है।
26 Nov, 2021 04:45 PMमुंबई. 26/11 का वो ऐतिहासिक दिन, जिसे कोई भूल नहीं सकता। साल 2018 में इस दिन मुंबई के ताज होटल में दिल दहला देने वाला आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में हजारों लोगों की जान गई थी। इस अटैक को आज पूरे 13 साल हो गए हैं। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इस दिन को याद किया है और शहीद हुए लोगों को ट्रिब्यूट दिया है।
अक्षय कुमार
एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- 13 साल हो गए हैं उस डरावने मुंबई टेरर अटैक को हुए। उन सभी को याद करते हुए जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई। हमारे शहर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को मेरी श्रद्धांजलि।
अभिषेक बच्चन
एक्टर अभिषेक बच्चन ने लिखा- 26/11 कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमारे वीरों को याद करते हुए।
विवेक ओबेरॉय
एक्टर विवेक ओबेरॉय ने ताज होटल की तस्वीर शेयर कर सबसे एक पल मौन धारण करने को कहा उनके लिए जिन्होंने इस हमले में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। उस समय जब हम अपने घर में सुरक्षित थे, उन्होंने गोलियों का सामना किया। मैं उन शहीदों को सैल्यूट करता हूं।
अनुपम खेर
एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ना भूलेंगे, ना माफ़ करेंगे!!'
अमिताभ बच्चन
एक्टर अमिताभ बच्चन ने शहीदों को सैल्यूट करते हुए तीन तस्वीरें शेयर की हैं।