बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी ने अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया था। वीडियो फिलहाल के लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद ही इसने यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।
24 Nov, 2019 01:03 AMमुंबईः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं। हाल ही में ने अक्षय अपना म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया था। वीडियो 'फिलहाल' के लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद ही इसने यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं।
अक्षय कुमार ने खुद ट्विटर पर वीडियो शेयर कर बी प्राक का शुक्रिया अदा किया है।
इसके अलावा उन्होंने नुपुर, जानी, अरविंदर खाइरा, अजीम दयानी और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है।
अक्षय ने लिखा- ''जब मैंने ये गाना सुना तब मुझे लगा कि ये अद्भुत है. मगर मैंने नहीं सोचा था कि इस गाने को ऐसा रिस्पॉन्स मिलेगा।''