main page

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया अक्षय कुमार का फैन क्लब,अफ्रीका में गरीबों को खिला रहें खाना

Updated 12 May, 2021 12:11:20 PM

बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार उन स्टार्स में से एक हैं जो हर मदद मदद के लिए तैयार रहते हैं। अक्षय कुमार को सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी खूब जाना जाता है। देश को जब-जब मदद की जरुरत रहीं तब-तब अक्षय कुमार मदद के लिए आगे आए। साल 2020 से  कोरोना वायरस से आए आर्थिक सकंट में एक्टर देश की मदद कर रहा है। इतना ही नहीं सेलेब्स के फैन क्लब भी अलग-अलग शहरों में ज़रूरतमंदों को ऑक्सीजन, दवाइयां खाना पहुंचा रहे हैं। अफ्रीका में उनका फैन कल्ब गरीबों में खाना बांट रहा है।

मुंबई: बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार उन स्टार्स में से एक हैं जो हर मदद मदद के लिए तैयार रहते हैं। अक्षय कुमार को सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए भी खूब जाना जाता है। देश को जब-जब मदद की जरुरत रहीं तब-तब अक्षय कुमार मदद के लिए आगे आए। साल 2020 से  कोरोना वायरस से आए आर्थिक सकंट में एक्टर देश की मदद कर रहा है।

Bollywood Tadka

 फिर चाहे वो आर्थिक मदद हो या मेडिकल मदद ही क्यूं न हो। इतना ही नहीं सेलेब्स के फैन क्लब भी अलग-अलग शहरों में ज़रूरतमंदों को ऑक्सीजन, दवाइयां खाना पहुंचा रहे हैं। अफ्रीका में उनका फैन कल्ब गरीबों में खाना बांट रहा है।

Bollywood Tadka

वहीं जैसी ही ये बात एक्टर को पता चली तो उन्होंने हाथ जोड़कर फैन कल्ब का शुक्रिया किया। उन्होंने उस फैन कल्ब के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा- 'आप लोग जो कर रहे हैं वह अभूतपूर्व है @Akkians_Africa। अद्भुत काम जारी रखें और कृपया सुरक्षित रहें।'
 

बता दें कि फैन कल्ब ने इन तस्वीरों शेयर कर लिखा था-'जैसा कि दुनिया में बड़े पैमाने पर #CoronavirusPeremic से प्रभावित है। हम @Akkians_Africa Amputee को खाद्य पदार्थों का दान करते हैं और विकलांग लोगों को इन कठिन समयों में मदद करने के लिए दुनिया में सामना कर रहे हैं। हम न केवल अक्षय कुमार से प्यार करते हैं, हम उनके सिद्धांत का पालन करते है।'

Bollywood Tadka

हाल में अक्षय कुमार  ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया था। अब एक्टर की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के 250 यूनिट फिर से दान किए हैं साथ में, एक्ट्रेस ने 5,000 नोज प्रवेशनी भी दान किए हैं। 

Content Writer: Smita Sharma

akshay kumarfan clubdonate foodAfricaCoronavirusBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...