main page

बारिश का कहर झेल रहे लोगों के लिए अक्षय कुमार ने दिए इतने करोड़

Updated 18 July, 2019 12:40:26 AM

बारिश का मिज़ाज किसी पर मेहरबान होकर बरसा तो किसी पर कुदरत का कहर बनकर। कुदरत का कहर बनकर बरसी बारिश ने भारत में बहुत से राज्यों पर तबाही मचाई हुई है। इन्ही में से एक है असम। असम में इसका कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। लोगों को खाने पीने के लाले पड़ गए हैं। असम के लोग मदद की गुहार लगा रहे है। इन्हीं लोगों की गुहार को सबसे पहले बॉलीवुड में सुना तो वो है अक्षय कुमार।

मुंबईः बारिश का मिज़ाज किसी पर मेहरबान होकर बरसा तो किसी पर कुदरत का कहर बनकर। कुदरत का कहर बनकर बरसी बारिश ने भारत में बहुत से राज्यों पर तबाही मचाई हुई है। इन्ही में से एक है असम। असम में इसका कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। लोगों को खाने पीने के लाले पड़ गए हैं। असम के लोग मदद की गुहार लगा रहे है। इन्हीं लोगों की गुहार को सबसे पहले बॉलीवुड में सुना तो वो है अक्षय कुमार। अक्षय कुमार ने असम के इन हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। अक्षय ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी। 
Bollywood Tadka
अक्षय ने ट्वीट में लिखा है- असम में बाढ़ से हुई तबाही के बारे में जानकर दिल बेहद दुखी है।
Bollywood Tadka
इस मुश्किल की घड़ी में मनुष्य या जानवर दोनों को ही मदद की बेहद जरूरत है। मैं सीएम राहत कोष में और काजीरंगा नेशनल पार्क के रेस्क्यू दोनों के लिए 1-1 करोड़ रुपए दान करना चाहता हूं, और दूसरों से भी मदद की अपील कर रहा हूं। 
Bollywood Tadka
बता दें इस समय असम के इलाकों में बाढ़ से 52 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं, तो वहीं वहां अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

: Pawan Insha

akshay kumarflood in punjabflood in asamflood in indiabollywoodbollywood tadkabollywood top newsbollywood breakingbollywood hindi newsbollywood khabar

loading...