main page

अक्षय के फैन ने इस खास अंदाज में किया बर्थडे विश, रेत पर दिखा 'गोल्ड' लुक

Updated 09 September, 2018 06:02:46 PM

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 51वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। इस खास मौके पर उनके एक फैन ने उन्हें अलग अंदाज में विश किया है। सुदर्शन पटनायक नाम के उनके इस फैन ने ओडिशा के पुरी बीच पर अक्षय का गोल्ड वाला लुक उकेर दिया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना 51वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे है। इस खास मौके पर उनके एक फैन ने उन्हें अलग अंदाज में विश किया है। सुदर्शन पटनायक नाम के उनके इस फैन ने ओडिशा के पुरी बीच पर अक्षय का गोल्ड वाला लुक उकेर दिया। सुदर्शन पटनायक एक इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट हैं और उन्होंने इस तरह से अपने फेवरिट आर्टिस्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुदर्शन ने अपनी इस कलाकृति की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "मेरी सैंड आर्ट बॉलीवुड एक्टर और सोशल मैसेंजर अक्षय कुमार के 51वें बर्थडे पर उनके लिए।

 

बता दें कि अपने 25 साल के फिल्मी करियर में अक्षय कुमार ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कई फिल्मों ने नेशनल अवॉर्ड भी जीते हैं। एक्टिंग के साथ अक्षय ने एक स्टंट एक्टर के तौर पर भी काम किया है। उनकी इस कला ने उन्हें एक नया नाम दिला दिया और यह नाम था "भारतीय जैकी चैन।" वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय हाल ही में फिल्म गोल्ड में नजर आए थे।
 

: Konika

akshay kumarspecial giftbirthday special

loading...