main page

अक्षय कुमार ने ‘हर घर तिरंगा' अभियान में लिया भाग, बोले- 'गर्व से शान से तिरंगा लहराने का वक्त आ गया है'

Updated 14 August, 2022 04:34:39 PM

हमारा देश इस साल आजादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास पर्व को सेलिब्रेट करने  के लिए भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान में जानी मानी हस्तियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी बीच एक्टर अक्षय कुमार ने भी हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. हमारा देश इस साल आजादी के 75वर्ष पूरे कर रहा है। इस खास पर्व को सेलिब्रेट करने  के लिए भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान में जानी मानी हस्तियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी बीच एक्टर अक्षय कुमार ने भी हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है।

 

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए तिरंगा की तस्वीर लगाई और लिखा, 'आजादी के 75 साल का अमृत महोत्सव मनाने का वक्त आ गया है। गर्व से शान से #हर घर तिरंगा लहराने का वक्त आ गया है।'


एक्टर का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


काम की बात करें तो अक्षय कुमार को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रक्षाबंधन में देखा गया। यह फिल्म राखी के त्योहार यानी 11 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हुई है, जिसमें खिलाड़ी कुमार एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ नजर आए हैं।


 

Content Writer: suman prajapati

Akshay KumarjoinedHar Ghar TirangacampaignBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...