हाॅलीवुड फिल्म ''एवेंजर्स एंडगेम'' का क्रेज दुनियाभर में छाया हुआ है। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं अब बॉलीवुड स्टार्स पर भी इस फिल्म का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अखाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।
28 Apr, 2019 01:19 PMमुंबई: हाॅलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का क्रेज दुनियाभर में छाया हुआ है। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं अब बॉलीवुड स्टार्स पर भी इस फिल्म का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अखाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया है कि मार्वल मूवीज में आयरन मैन का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी ने भी उनके जैसी टाई पहनी है। दरअसल रॉबर्ट डाउनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह सूट और टाई पहने नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार ने जब यह तस्वीर देखी तो उनका ध्यान इस बात पर गया कि उनके पास भी वैसी ही एक टाई है। जिसके बाद अक्षय ने उस टाई में अपनी एक तस्वीर निकाल कर उसे रॉबर्ट की तस्वीर के साथ लगा दिया और इसे शेयर किया। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। अक्षय ने कैप्शन में लिखा-'जब आयरन मैन (Iron Man) आपके जैसी हूबहू टाई पहने।
किसने अच्छे से पहनी है।'अक्षय की इस तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। इस पर फैंस दोनों के लुक की तुलना करने लगे। जहां कुछ लोगों ने रॉबर्ट के लिए अपना प्यार दिखाया तो कई लोगों ने अक्षय की साइड ली। एक यूजर ने लिखा-'पैडमैन वर्सेज आयरन मैन।' दूसरे यूजर ने लिखा-'एक तस्वीर में दो लेजंड।'
फिल्म की कमाई
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 98 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 112 करोड़ रहा है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने दुनियाभर में धमाका कर दिया है। इसी के साथ ही फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म कोडायरेक्टर जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो ने डायरेक्ट किया है।
अक्षय की काम की बात करें तो उनकी फिल्म केसरी हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा है।फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा अक्षय ने फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग हाल ही में खत्म की है।
यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज होगी। अक्षय की फिल्म हाउसफुल 4 भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।