main page

Video: अक्षय कुमार ने CISF के जवानों का तह दिल से किया शुक्रिया, बोले 'आपको मेरा सेल्यूट, आप हैं तो हम सुरक्षित हैं'

Updated 25 June, 2020 03:35:07 PM

एक्टर अक्षय कुमार अपने फोटोज और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। एक्टर समय समय पर कोई न कोई जानकारी शेयर करते रहते हैं। कोरोना काल के दौरान अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाने भरपूर यतन किया है। अब हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों को शुक्रिया कहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अक्षय कुमार अपने फोटोज और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। एक्टर समय समय पर कोई न कोई जानकारी शेयर करते रहते हैं। कोरोना काल के दौरान अक्षय ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाने भरपूर यतन किया है। अब हाल ही में एक्टर ने एक वीडियो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों को शुक्रिया कहा है।

Bollywood Tadka
एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सीआईएसएफ के जवानों से आप लोग भी मिले होंगे। वो लोग एयरपोर्ट की सिक्योरिटी पर होते हैं। मेट्रो की सिक्योरिटी पर होते हैं और कई जगह की सिक्योरिटी पर होते हैं। आज इस महामारी के समय पर सीआईएसएफ प्रशासन की मदद करने में फ्रंट लाइन पर लगी हुई है। सीआईएसएफ दिन रात लोगों की मदद करने में जुटी हुई है, फिर वो चाहे मास्क बांटना हो, खाना बांटना हो या प्रोटेक्टिव गियर को बांटना हो, सुबह शाम ये लोग लगे हुए रहते हैं और इसकी वजह से भगवान ना करे उन्हें इंफेक्शन हो सकता है। उनके परिवार को भी हो सकता है लेकिन फिर भी वो अपनी ड्यूटी पर डटे हुए हैं।' 

 


अक्षय ने आगे कहा 'शायद हम उनकी बात कहते नहीं लेकिन आज मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हमें उन पर कितना गर्व है और उनके इस प्रयास को मैं सैल्यूट करता हूं। मैं उनका तह दिल से धन्यवाद भी करता हूं, सच में आप हैं तो हम घर पर सुरक्षित हैं।  एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

 

Edited By: suman prajapati

Akshay KumarsaluteCISFsoldierssocial mediaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...