कोरोना वायरस के केसों में कमी आने के बाद राज्यों सरकारों ने लॉकडाउन में छूट देने शुरू कर दी है। जिसका फायदा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को भी हो रहा है। फिल्मों की शूटिंग शूरू हो गई है। एक्टर अक्षय कुमार कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। इनमें से एक फिल्म रक्षाबंधन है। जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। तस्वीर शेयर कर एक्टर ने इस बात की जानकारी दी है।
21 Jun, 2021 03:23 PMमुंबई. कोरोना वायरस के केसों में कमी आने के बाद राज्यों सरकारों ने लॉकडाउन में छूट देने शुरू कर दी है। जिसका फायदा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को भी हो रहा है। फिल्मों की शूटिंग शूरू हो गई है। एक्टर अक्षय कुमार कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। इनमें से एक फिल्म रक्षाबंधन है। जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। तस्वीर शेयर कर एक्टर ने इस बात की जानकारी दी है।
तस्वीर में अक्षय डायरेक्टर आनंद एल राय के साथ नजर आ रहे हैं। अक्षय येलो कुर्ते और ग्रे पैंट में दिखाई दे रहे हैं और माथे पर टीका लगाया हुआ है। वहीं डायरेक्टर आनंद एल राय व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों बैठ कर आपस में बातें कर रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- मैं अपनी बहन के साथ बड़ा हुआ। वो मेरी पहली दोस्त थी। हमारी दोस्ती अद्भुत थी। @aanandlrai’s #RakshaBandhan उसी को समर्पित है और भाई-बहन के एक एक खूबसूरत बॉन्ड को सेलिब्रेट करने का जरिया भी। आज पहले दिन की शूटिंग है। आप सभी का प्यार और दुआएं चाहता हूं। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय की बहनों की किरदार साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत निभा रही हैं। अक्षय ने ये फिल्म अपनी बहन अलका को समर्पित की है। अलका इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म 'रक्षाबंधन' 5 नवंबर को रिलीज होगी।