main page

अक्षय कुमार से लेकर फरहान अख्तर तक स्टार्स ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं,कहा-गणपति बप्पा मोरया

Updated 22 August, 2020 01:51:28 PM

आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। फिल्मों में गणपति बप्पा के बड़े-बड़े सीन भी सूट किए जाते हैं। आज इस उत्सव पर बहुत सारे स्टार्स ने इसकी शुभकामनाएं दी हैं।

मुंबई. आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इसे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। फिल्मों में गणपति बप्पा के बड़े-बड़े सीन भी सूट किए जाते हैं। आज इस उत्सव पर बहुत सारे स्टार्स ने इसकी शुभकामनाएं दी हैं। चलिए देखते हैं किन स्टार्स ने गणेश चतुर्थी की बधाई दी है---

Bollywood Tadka


अक्षय कुमार

 सुपरस्टार अक्षय कुमार ने लिखा- गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखे, घरों में लोगों को दावत ना दें। विघ्नहर्ता हम सब की परेशानी दूर करेंगे।

Bollywood Tadka


अनुपम खेर

अनुपम खेर लिखते हैं.. आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रभु से आपके और आपके परिवार के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की कामना करता हूँ। गणपति बप्पा मोरया !! #HappyGaneshChaturthi 

Bollywood Tadka


काजोल

काजोल ने लिखा- इस साल हमारी जरूरत ये है कि विघ्नहर्ता हमारी सारी समस्याएं ले जाएं। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।

Bollywood Tadka


कुणाल खेमू 

 कुणाल खेमू ने गणपति की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- गणपति बप्पा मोरया। उनका ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है।

Bollywood Tadka


फरहान अख्तर

 फरहान अख्तर ने बधाई देते हुए लिखा- 'गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, सुख शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं।' उनका ये ट्वीट चर्चा में बना हुआ है।

Bollywood Tadka


महेश बाबू 

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने लिखा है- आप सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और एक निवेदन है कि इकोफ्रेंडली गणपति लाएं और इस महामारी के समय भीड़ भाड़ जमा न होने दें। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।

: Smita Sharma

akshay kumar to farhan akhtarbollywoodstarswishesganesh chaturthiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...