बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इसके साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, लेकिन हाल ही में अब उनको एक बार फिर ट्रोल होना पड़ा है।
07 Jul, 2019 03:17 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों फैमिली के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इसके साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, लेकिन हाल ही में अब उनको एक बार फिर ट्रोल होना पड़ा है। दरअसल, अक्षय ने BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) के ट्विटर पर आने के बारे में ट्वीट किया था। इतना ही नहीं अक्षय ने लोगों से BMC को सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत व सुझाव देने की अपील की थी।
उन्होंने लिखा BMC अब @mybmc के रूप में ट्विटर पर है। अब आप सीधे अपने सुझाव / शिकायतें BMC को ट्वीट कर सकते हैं और उन्हें संबोधित कर सकते हैं। अपनी आवाज को सीधे पहुंचाने के लिए इसे अभी आजमाएं। हालांकि अपने इस ट्वीट के बाद अक्षय को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा।
इस ट्वीट से लोगों ने अक्षय को इसलिए ट्रोल किया क्योंकि उनकी नागरिकता कनाडा की है और इसीलिए ट्विटर पर लोगों ने कहा कि कनाडा की नागरिकता होने पर उन्हें मुंबई के लोगों को सलाह देने की कोई जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी नागरिकता को लेकर जमकर लताड़ा।
एक यूजर ने लिखा- कनाडा के होकर मुंबई के लोगों को ज्ञान दे रहे हो। भागो यहां से। एक यूजर ने उनसे पूछा- तुम कनाडा कब जा रहे हो।
बता दें इससे पहले भी इससे पहले भी अक्षय को उनकी नागरिकता के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि अक्षय ने कभी भी अपनी नागरिता को छिपाने की कभी कोशिश नहीं की है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के लिए कैटरीना के साथ 'टिप टिप बरसा पानी' गाने की शूटिंग पूरी की है।
इसके अलावा अक्षय फिल्म 'गुड न्यूज' में करीना कपूर के साथ दिखेंगे। साथ ही अक्षय फिल्म लक्ष्मी बम और 'हाउसफुल-4' में भी काम करते नजर आएंगे।