main page

बेटी नितारा के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे अक्षय, बुजुर्ग दंपत्ति की झोपड़ी में खाकर आए गुड़ रोटी

Updated 01 November, 2019 10:13:04 AM

अक्सर बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा देते हैं जो उन्होंने खुद सालों से सीखी है। शायद ही कभी उन्हें व्यावहारिक रूप से अपने बच्चों को एक मूल्यवान नैतिक सबक सिखाने का मौका मिलता है। वहीं बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को एक ऐसी सीख दी। हाल ही में अक्षय ने कुछ ऐसा किया जिसे देख सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अक्षय ने बेटी संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

मुंबई: अक्सर बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा देते हैं जो उन्होंने खुद सालों से सीखी है। शायद ही कभी उन्हें व्यावहारिक रूप से अपने बच्चों को एक मूल्यवान नैतिक सबक सिखाने का मौका मिलता है। वहीं बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को एक ऐसी सीख दी। हाल ही में अक्षय ने कुछ ऐसा किया जिसे देख सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अक्षय ने बेटी संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

Bollywood Tadka,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures,Nitara Kumar image, Nitara Kumar photo, Nitara Kumar picture

तस्वीर में वह अक्षय अपनी बेटी का हाथ पकड़कर झोपड़ी के अंदर जा रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो उस झोपड़ी में रहने वाले बुजर्ग दंपत्ति के साथ दिखे। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर फैंस काफी इमोशनल हो गए।

Bollywood Tadka,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures,Nitara Kumar image, Nitara Kumar photo, Nitara Kumar picture

अक्षय ने बताया 'आज का मॉर्निग वॉक मेरी बेटी के लिए एक सीख लेकर आया। हम दोनों एक गरीब दंपति के घर में पानी के लिए गए थे लेकिन उन्होंने हमें बहुत ही स्वादिष्ट गुड़-रोटी खिलाई। सच में, दयालु होने का कारण कुछ भी नहीं है। इसका मतलब है सब कुछ है।' लुक की बात करें तो इसमें बाप-बेटी दोनों ही कैजुअल लुक में दिख रही हैं। फैंस अक्षय की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures

बीते दिनों ही दिनों ट्विंकल खन्ना की नानी बेट्टी कपाड़िया का 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर अक्षय कुमार और परिवार के बाकी सदस्य नजर आए। तस्वीर में अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, आरव कुमार, डिंपल कपाड़िया और बेट्टी कपाड़िया नजर आ रहे हैं। 

Bollywood Tadka,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures,Nitara Kumar image, Nitara Kumar photo, Nitara Kumar picture

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म 'हाउसफुल 4' हाल ही रिलीज हुई है। मल्टीस्टारर फिल्म होने के बावजूद दर्शकों की ओर से इसे उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Bollywood Tadka,akshay kumar image,akshay kumar photo, akshay kumar pictures,Nitara Kumar image, Nitara Kumar photo, Nitara Kumar picture

वहीं क्रिटिक्स की आलोचनाओं का भी इसे शिकार होना पड़ा है। वह इन दिनों रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में बिजी हैं। इसके अलावा वह करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ  फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखेंगे। अक्षय कियारा के साथ एक और फिल्म 'लक्ष्मी बाॅम्ब' में भी नजर आएंगे।  

: Smita Sharma

akshay kumardaughternitaramorning walklife lessonkindnessBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...