पिछले कई सालों से दुनियाभर के स्टार्स पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। इनमें कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी है, जो पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। इनमें दीया मिर्जा, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। अब इसमें एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। अक्षय को इस काम के लिए इंटरनैशनल स्टार लियानार्डो डिकैप्रियो और अन्य स्टार्स के साथ गोल्डन ग्लोब ऑनर्स फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
11 Apr, 2021 05:12 PMमुंबई. पिछले कई सालों से दुनियाभर के स्टार्स पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। इनमें कुछ बॉलीवुड स्टार्स भी है, जो पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। इनमें दीया मिर्जा, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। अब इसमें एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हो गया है। अक्षय को इस काम के लिए इंटरनैशनल स्टार लियानार्डो डिकैप्रियो और अन्य स्टार्स के साथ गोल्डन ग्लोब ऑनर्स फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार अक्षय गरीब लोगों के बीच साफ-सफाई के लिए जागरुकता फैला रहे हैं। वहीं, लियानार्डो पिछले काफी समय से समुद्र में जैव विविधता और जंगलों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। अक्षय को पहले भी कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। अक्षय और लियोनार्डो के अलावा एमा वॉटसन और सारा मारग्रेट क्वॉली को भी सम्मानित किया जाएगा। इसे सुनकर फैंस काफी खुश हैं।
काम की बात करें तो अक्षय बहुत जल्द फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाले हैं। इसके एक्टर सारा अली खान और धनुष के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय फिल्म 'बच्चन पांडे' में भी नजर आएंगे।