main page

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार से लेकर विसर्जन तक में मौजूद रहीं आलिया, हर जगह रणबीर-नीतू को संभालती दिखी एक्ट्रेस

Updated 05 May, 2020 08:47:58 AM

बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कर दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के एचएन फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। बीते दिन ही रणबीर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियां  मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित की। इस दौरान इस दौरान रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी भी मौजूद रहे।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कर दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के एचएन फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। बीते दिन ही रणबीर ने पिता ऋषि कपूर की अस्थियां  मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित की। इस दौरान इस दौरान रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी भी मौजूद रहे।

Bollywood Tadka

बात यहां आलिया भट्ट की करें तो कपूर परिवार की इस दुख की घड़ी में वो मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहीं। ऋषि के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर विसर्जन के वक्त तक आलिया को परिवार के साथ देखा गया। 

Bollywood Tadka

ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आलिया अगले ही दिन सुबह-सुबह अस्पताल पहुंच गई थीं। ये तस्वीर उनके अस्पताल जाने के दौरान की है। 

Bollywood Tadka
ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त भी आलिया कपूर फैमिली के साथ दिखीां।अंतिम संस्कार में कपूर परिवार के 20 लोग और पांच अन्य करीबी मौजूद रहे। इनमें नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, राजीव कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, अयान मुखर्जी और राहुल रवैल सहित अन्य भी थे। अंतिम संस्कार के वक्त आलिया नीतू और रीमा जैन के साथ दिखीं। इस दौरान नीतू कपूर फूट-फटकर रो पड़ती हैं। उनके बगल में खड़ीं आलिया और रीमा जैन उन्हें संभालती दिखीं।

Bollywood Tadka

ऋषि की बेटी रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं। दिल्ली सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद वो सड़क के रास्ते बाद में मुंबई पहुंचीं। ऐसे में आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल से रिद्धिमा को पिता के अंतिम संस्कार के दर्शन करवाए।

Bollywood Tadka

 वहीं ऋषि की अस्थियों को मुंबई में बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया। रणबीर कपूर ने पूरे विधि-विधान के साथ अपने पिता की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित कीं। तस्वीर में आलिया को बैठे हुए देखा जा सकता है।

Bollywood Tadka
बता दें कि दिल्ली में होने की वजह से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं लेकिन अस्थियां विसर्जन के वक्त वो अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान घाट पर एक पूजा का भी आयोजन कराया गया। ऋषि के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म बाॅडी में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी थे। 

 

: Smita Sharma

alia bhattalwaysranbir kapoorneetu kapoorrishi kapoordeathriddhima kapoor sahniBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...