मंगलवार रात मुंबई में ''जी सिने अवॉर्ड्स 2019'' का धमाकेदार आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड स्टार्स ने अपने ग्लैमरस लुक से चार चांद लगा दिए। वहीं जब आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का आमना-सामना हुआ तो इन दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी।
20 Mar, 2019 02:55 PMमुंबई: मंगलवार रात मुंबई में 'जी सिने अवॉर्ड्स 2019' का धमाकेदार आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड स्टार्स ने अपने ग्लैमरस लुक से चार चांद लगा दिए। वहीं जब आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का आमना-सामना हुआ तो इन दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी।
तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को किस और हग करती दिख रही हैं।
वहीं दोनों के बीच कॉल्ड वार की बात कभी-कभी सामने आती रहती थी, लेकिन इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि दोनों में काफी अच्छा रिश्ता है।
बता दें कि आलिया इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं और दीपिका कई साल पहले रणबीर को डेट कर चुकी हैं।
पिछले साल दीपिका ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर ली थी।
अगर इन दोनों के लुक की बात करें तो दीपिका रैड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं आलिया ने व्हाइट कलर का फ्लोरल गाउन वियर किया था।