main page

कपूर खानदान में गूंजी किलकारी: मम्मी-पापा बने आलिया-रणबीर, 'मिसेज कपूर' ने दिया बेटी को जन्म

Updated 06 November, 2022 01:16:38 PM

कपूर खानदान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। बाॅलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी पापा बन गए हैं। आलिया ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

मुंबई: कपूर खानदान के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी हैं। बाॅलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी पापा बन गए हैं। आलिया ने 6 नवंबर को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। आलिया भट्ट ने 12.05 मिनट पर बेटी को जन्म दिया। डिलवरी के समय इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं। विश्वसनीय सूत्र ने बेटी को जन्म देने की बात बताई। आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Bollywood Tadka

आलिया सुबह 8.20 मिनट पर दक्षिण मुम्बई के एच एन रिलायंस हाॅस्पिटल पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर भी थे। कपल की हाॅस्पिटल के बाहर से कई तस्वीरें सामने आईं थीं। यह हॉस्पिटल मुंबई के गोरेगांव इलाके में है। यह वही अस्पताल है जहां ऋषि कपूर भर्ती थे और उन्होंने आखिरी सांसें ली थीं।

Bollywood Tadka

पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फैमिली ने बेटी का वेलकम किया है। इस समय कपूर और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है। 

Bollywood Tadka

आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल के महीने में शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा था। शादी के 2 महीने बाद  ही कपल ने गुड न्यूज देकर हर किसी हैरान कर दिया था। आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस शॉक्ड होने के साथ काफी खुश भी हुए। तब से लेकर अभी तक हर किसी को आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म का इंतजार था और अब वो खूबसूरत पल आ गया।


 

Content Writer: Smita Sharma

Alia BhattRanbir KapoorblessedBaby GirlBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...