main page

शादी के बाद कपूर फैमिली संग आलिया का पहला क्रिसमस सेलिब्रेशन, मां सोनी और बहन शहीन के साथ भी दिए पोज

Updated 25 December, 2022 01:12:13 PM

25 दिसंबर को देश और विदेश में क्रिसमस की रौनक देखने को मिल रही है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक क्रिसमस के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने देर रात फैमिली संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. 25 दिसंबर को देश और विदेश में क्रिसमस की रौनक देखने को मिल रही है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक क्रिसमस के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने देर रात फैमिली संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह बहन शहीन भट्ट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी में मां सोनी राजदान संग दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

 

इस दौरान आलिया भट्ट रेड कलर की टी और बालों पर सैंटा वाला हेयरबैंड लगाए बेहद प्यारी लग रही हैं।

Bollywood Tadka


वहीं सोनी राजदान ने भी बेटियों संग क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

Bollywood Tadka


अन्य सामने आई तस्वीरों में आलिया भट्ट अपनी मां के अलावा पति रणबीर कपूर और सासू मां नीतू कपूर संग भी पोज देती नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

 

तस्वीरों में सबके खिले हुए चेहरे देखने को मिल रहे हैं। इन तस्वीरों में आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट भी नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

Content Writer: suman prajapati

Alia BhattChristmas celebrationKapoor familymarriageBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...