एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ''गंगूबाई काठियावाड़ी'' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही फिल्म से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। जिसमें एक्ट्रेस के लुक को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
15 Jan, 2020 10:46 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही फिल्म से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है। जिसमें एक्ट्रेस के लुक को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। तो चलिए डालते हैं एक नजर फिल्म के फर्स्ट लुक पर...
फिल्म मेकर्स के अलावा आलिया ने खुद भी अपने इंस्टा अकाउंट पर इसका फर्स्ट लुक शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'Here she is, Gangubai Kathiawadi' एक्ट्रेस ने फिल्म के दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक में आलिया माथे पर रेड बिंदी और नथनी पहने काफी इंटेंस दिखाई दे रही हैं।
इसमें आलिया ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में लाजवाब लग रही हैं और पोस्टर में उनके लिए माफिया क्वीन लिखा गया है। जबकि फोटो में दूसरी में आलिया दो चोटियों में माथे पर बड़ी बिंदी और हाथों में ग्रीन चूडियों में खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वायरल दोनों लुक्स में आलिया का लुक कमाल का दिखाई दे रहा हैं और फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म की बात करें तो आलिया के अहम किरदार वाली ये फिल्म 1 सितंबर, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। आलिया के अलावा फिल्म की बाकी कास्ट को लेकर अभी तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।