main page

बेटी राहा के जन्म के बाद पहली बार कैमरों में कैप्चर हुईं आलिया, जींस..लूज फिटेड टाॅप..नो मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत

Updated 29 November, 2022 08:22:41 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर इसी महीने नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। आलिया ने 6 नवंबर को रणबीर कपूर संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम राहा कपूर रखा। बेटी के घर आने के बाद जहां रणबीर कपूर को कई बार स्पाॅट किया गया। वहीं आलिया मां बनने के बाद कभी पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट नहीं हुईं।हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद आलिया कभी मीडिया के सामने नहीं आईं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के घर इसी महीने नन्हीं परी की किलकारी गूंजी। आलिया ने 6 नवंबर को रणबीर कपूर संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल ने अपनी लाडली का नाम राहा कपूर रखा।

Bollywood Tadka

बेटी के घर आने के बाद जहां रणबीर कपूर को कई बार स्पाॅट किया गया। वहीं आलिया मां बनने के बाद कभी पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट नहीं हुईं।हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद आलिया कभी मीडिया के सामने नहीं आईं।

Bollywood Tadka

खैर अब उन्होंने फैन्स की इस इच्छा को पूरा कर दिया है। उन्हें जूहू वाले घर पर स्पॉट किया गया। वह अपनी बहन शाहीन भट्ट का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए मायके पहुंची थीं। यहीं उनको पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Bollywood Tadka

आलिया इस दौरान अपनी मां सोनी राजदान के साथ नजर आईं। इस दौरान आलिया कम्फर्टेबल जींस के साथ लूज फिटेड ब्लैक टॉप में स्टाइलिश दिखीं। उन्होंने कानों में हूप इयररिंग्स पहन रखी हैं।

Bollywood Tadka

आलिया का या लुक बेहद ही सिंपल है लेकिन इसमें भी वो काफी प्यारी लग रही हैं। सोनी राजदान ब्लैक मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। आलिया की तस्वीरें आते ही ये इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगीं और फैंस आलिया की तस्वीरें पाकर बेहद खुश हैं। 

Bollywood Tadka

शालीन के बर्थडे पर उन्होंने आलिया ने खास पोस्ट शेयर की। इन तस्वीरों के जरिए वह जमकर उन पर प्यार लुटा रही हैं। पहली तस्वीर मेंशाहीन और आलिया ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा है। दोनों प्यार में एक-दूसरे से नाक लड़ा रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

दूसरी फोटो भी ऐसी ही है जिसमें आलिया बहन की गोद में बैठी हुई हैं और लाड दिखा रही हैं। आलिया ने बहन को बधाई देते हुए कैप्शन में लिखा है- 'सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की बधाई। मेरी स्वीटी.. मेरी हंसती हुई बहन। मैं तुमको बहुत प्यार करती हूं। कितना भी प्यारा और मीठा शब्द तुम्हारे लिए बोलूं, सब कम है। ओके बाय, एक घंटे में तुमको कॉल करती हूं।'


 

Content Writer: Smita Sharma

Alia BhattFirst Public AppearanceDaughterRaha KapoorBirthRanbir KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...