बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को अक्सर रणबीर की फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हाल ही में आलिया को होने वाली सास नीतू कपूर के साथ बांद्रा में स्पाॅट किया गया।
15 Jan, 2021 02:52 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को अक्सर रणबीर की फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हाल ही में आलिया को होने वाली सास नीतू कपूर के साथ बांद्रा में स्पाॅट किया गया।
नीतू आलिया के साथ अपने पुराने कपूर हाउस का रेनोवेशन देखने पहुंची थीं। लुक की बात करें तो आलिया व्हाइट टी-शर्ट , ब्लू शाॅर्ट डेनिम में कूल दिखीं। आलिया ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, बन और शेड्स से कंप्लीट किया है।
वहीं नीतू ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आईं। मीडिया को आलिया और नीतू ने कई पोज दिए। हालांकि दोनों ने साथ में कोई पोज नहीं दिया।
आलिया और नीतू की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो आलिया रणबीर के साथ जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। आलिया-रणबीर के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन,डिंपल कपाड़िया और मौनी राॅय हैं।इसके अलावा आलिया भट् 'गंगूबाई काठियाबाड़ी', 'RRR'जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं नीतू कपूर फिल्म 'जुग जुग जीयो' में दिखेंगी।