main page

अनुष्का रंजन की मेहंदी में वाणी-क्रिस्टल ने जमाया रंग, No Makeup लुक में पहुंची आलिया ने लूटी महफिल

Updated 20 November, 2021 12:59:05 PM

बाॅलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा के बाद बी-टाउन के कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब आलिया भट्ट की फ्रेंड अनुष्का रंजन अपने प्यार को नया नाम देने जा रही हैं। अनुष्का रंजन 21 नवंबर को बॉयफ्रेंड आदित्य सील के साथ 7 फेरे लेने वाले हैं। शादी के पहले घर में होने वाले सारी रस्में अनुष्का के घर हो रही हैं। हाल ही में उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें आलिया भट्ट वाणी कपूर के साथ टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा क्रिस्टल डिसूजा ने रंग जमाया। BFF आकांक्षा रंजन की बहन की सेरमनी मे

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा के बाद बी-टाउन के कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब आलिया भट्ट की फ्रेंड अनुष्का रंजन अपने प्यार को नया नाम देने जा रही हैं। अनुष्का रंजन 21 नवंबर को बॉयफ्रेंड आदित्य सील के साथ 7 फेरे लेने वाले हैं।

Bollywood Tadka

शादी के पहले घर में होने वाले सारी रस्में अनुष्का के घर हो रही हैं। हाल ही में उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें आलिया भट्ट वाणी कपूर के साथ टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा क्रिस्टल डिसूजा ने रंग जमाया। BFF आकांक्षा रंजन की बहन की सेरमनी में आलिया भट्ट स्टनिंग लुक में पहुंची।

Bollywood Tadka

इस दौरान आलिया रेड आउटफिट में दिखीं। वह नो मेकअप लुक में नजर आईं। आलिया के इस सिंपल अवतार को लोग पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें आलिया अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन के साथ नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

वाणी कपूर ने अपनी दोस्त अनुष्का की मेहंदी में जमकर धमाल किया।  उन्होंने अनुष्का के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने दुल्हन के साथ सेल्फी लेते हुए अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरी।

Bollywood Tadka

पाॅपुलर टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा, जिन्होंने अनुष्का के साथ एक वेब सीरीज में काम किया ने भी उनकी मेहंदी सेरेमनी में पहुंची। उन्होंने अनुष्का के साथ दो तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों के साथ क्रिस्टल ने लिखा-मेहंदी लगाकर रखना,डोली सजाकर रखना...

Bollywood Tadka

बता दें कि अनुष्का और आदित्य लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात 3 साल पहले एक फैमिली फंक्शन में हुई थी। आदित्य सील ‘पुरानी जींस’, ‘तुम बिन 2’, ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘इंदु की जवानी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

alia bhattkrystle d souzavaani kapoorstunning lookanushka ranjanmehendi ceremonyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...