main page

ब्लैक एंड व्हाइट कार्डिगन में आलिया का स्टनिंग लुक,तस्वीर देख आप भी कहेंगे इंडस्ट्री की गाॅर्जियस न्यू माॅम है 'मिसेज कपूर'

Updated 21 November, 2022 11:28:55 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। आलिया ने इसी महीने की शुरूआत में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। फैंस कपूर फैमिली की नन्हीं प्रिसेंस की तस्वीर और नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आलिया ने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जो इस बात का स

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। आलिया ने इसी महीने की शुरूआत में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। फैंस कपूर फैमिली की नन्हीं प्रिसेंस की तस्वीर और नाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आलिया ने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जो इस बात का सबूत है कि वह इंडस्ट्री की गाॅर्जियस न्यू माॅम हैं।

Bollywood Tadka

यह पहली बार है जब उन्होंने रणबीर कपूर के साथ एक बच्ची का स्वागत करने के बाद की तस्वीर शेयर की है। शेयर की तस्वीर में आलिया ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप्ड कार्डिगन में स्टनिंग दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया था। उनके चेहरे पर एक गजब सा ग्लो देखने को मिल रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा- कोजी। 

Bollywood Tadka

आलिया और रणबीर इसी साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। एक्ट्रेस ने जून में अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं कपल ने 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो आलिया को आखिरी बार रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और शाहरुख खान के साथ 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' में देखा गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

अपकमिंग फिल्म की बात करें तो आलिया रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की फिल्म 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 

 

Content Writer: Smita Sharma

Alia BhattLatest photogorgeousnew momBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...