main page

आलिया भट्ट ने लॉन्च किया यू-ट्यूब चैनल, येलो साड़ी में यूं लगाए ठुमके

Updated 26 June, 2019 05:19:17 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब यू-ट्यूब पर भी अपने फैंस के साथ टच में रहेंगी। दरअसल, आलिया ने हाल ही में अपना यू-ट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने अपने दूसरे सोशल माडिया अकाउंट्स पर शेयर की है। आलिया ने ट्विटर पर अपने पहले यू-ट्यूब वीडिया का लिंक शेयर किया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब यू-ट्यूब पर भी अपने फैंस के साथ टच में रहेंगी। दरअसल, आलिया ने हाल ही में अपना यू-ट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने अपने दूसरे सोशल माडिया अकाउंट्स पर शेयर की है। आलिया ने ट्विटर पर अपने पहले यू-ट्यूब वीडिया का लिंक शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'कुछ नया, कुछ मजेदार, कुछ YouTube पर'। जानकारी के मुताबिक इस यू-ट्यूब चैनल पर आलिया अपने फैंस के साथ फैशन, मेकअप और फिटनेस और शूटिंग के मजेदार वीडियो शेयर करेंगी। 

 

Bollywood Tadka


अपने चैनल पर आलिया ने वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में आलिया कहती हैं कि इसमें ऐसे वीडियो होंगे जो थोड़े ज्यादा निजी होंगे। उन्होंने बताया कि उनका यू-ट्यूब चैनल उनके लिए अभिव्यक्ति करने का एक मौका है।

 

Bollywood Tadka

 

आलिया के इस वीडियो में उनकी शूटिंग के छोटे छोटे क्लिप्स हैं, जिसमें वह सभी को हंसाती हुई दिख रही हैं। वीडियो में आलिया टिप टिप बरसा पानी पर डांस भी करती नजर आ रही हैं। दरअसल यह उनके एक पुराने वीडियो का मेंकिंग सीन है।

 

 

 


 

: Konika

Alia BhattAlia Bhatt PhotoYouTube ChannelBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...