main page

आदित्य और अनुष्का की संगीत सेरेमनी में बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट ने लगाया ग्लेमर का तड़का, निओन लहंगे में लूटी महफिल

Updated 21 November, 2021 11:31:44 AM

''स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2'' और ''इंदु की जवानी'' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आदित्य सील और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके पहले शनिवार को कपल ने ग्रेंड संगीत सेरेमनी होस्ट की, जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने सज-धज कर एंट्री की। वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट ने लहंगा लुक में शिरकत की।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' और 'इंदु की जवानी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर आदित्य सील और एक्ट्रेस अनुष्का रंजन 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके पहले शनिवार को कपल ने ग्रेंड संगीत सेरेमनी होस्ट की, जहां बॉलीवुड सेलेब्स ने सज-धज कर एंट्री की। वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने लुक से सबका ध्यान खींचती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka


अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट ने लहंगा लुक में शिरकत की। निओन कलर के लहंगे में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस दिखीं।

Bollywood Tadka

 

इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है। माथे पर बिंदी, हैवी झुमके और खुले बाल उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

लुक को कंप्लीट करते हुए एक्ट्रेस मीडिया के साथ जबरदस्त पोज दे रही हैं।

Bollywood Tadka


काम की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी। मूवी में कपल के अलावा मेगास्टार अमिताभ बच्चन और मोनी रॉय भी शामिल हैं।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: suman prajapati

Alia BhattlooksglamorousAditya SealAnushka Ranjansangeet ceremonyTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...