main page

आलिया भट्ट ने की प्रियंका चोपड़ा से मुलाकात

Updated 23 June, 2018 10:51:34 PM

बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख करने वाली एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ''क्वांटिको'' सीरीज खत्म करने के बाद अपने नए अमेरिकन दोस्त निक जोनास को लेकर सुर्खियों....

मुंबईः बॉलीवुड से हॉलीवुड की ओर रुख करने वाली एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा 'क्वांटिको' सीरीज खत्म करने के बाद अपने नए अमेरिकन दोस्त निक जोनास को लेकर सुर्खियों में दिखाई दे रही हैं। इसी बीच शनिवार की रात को महेश भट्ट की लाडली बेटी आलिया भट्ट प्रियंका चोपड़ा के घर के बार निकलते हुए देखा गया। इस दौरान वे काफी खूबसूरत लग रही थी। उनकी इस खूबसूरती को हमारे कैमरे ने कैद कर लिया। 
Bollywood Tadka
बता दें आलिया ने एंट्री लेने के साथ ही ये बता दिया था कि वो सेलेब्रिटी किड होने के कारण फिल्मों में नहीं आई हैं बल्कि उनके अंदर एक्टिंग कूट कूट कर भरी है। हाल ही में आई फिल्म राज़ी के जरिए उन्होंने ये साबित भी कर दिया और बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ क्लब में अपने दम पर जगह भी बना ली। 
Bollywood Tadka
यही कारण है कि अब आलिया भट्ट युवाओं की पहली पसंद बन गयी हैं। बेहतरीन एक्टिंग और ट्रेंडी लुक्स के जरिये वह ट्विटर पर ‘मोस्ट एंगेजिंग एक्टरेस ऑफ बॉलीवुड’ बन गयी हैं। स्टार पॉवर को लेकर सर्वे करवाने वाली संस्था स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक आलिया भट्ट पूरे 100 अंकों के साथ मोस्ट एंगेजिंग एक्टरेस ऑन ट्विटर बन गयी हैं। यह आंकड़े यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं।
Bollywood Tadka
आलिया ने इसके जरिये हॉलीवुड में अपना नाम कम चुकीं प्रियंका चोपड़ा को बहुत पीछे छोड़ दिया है जो फेसबुक पर मोस्ट एंगेजिंग सेलेब्रिटी थीं। इस लिस्ट में 89 अंकों के साथ अनुष्का शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। दीपिका पादुकोण 76 अंकों के साथ तीसरे और जैकलीन फर्नांडिस को 64 अंकों के साथ चौथा स्थान मिला है। प्रियंका चोपड़ा को सिर्फ 63 अंक मिले हैं और वो पांचवे स्थान पर हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल के मुताबिक आलिया की राज़ी का हिट होना, आगे चल कर रणबीर कपूर और बिग बी के साथ ब्रम्हास्त्र में काम करना, करण जौहर की फिल्म कलंक का महत्वपूर्ण हिस्सा होना और रणबीर कपूर के साथ रिश्तों को लेकर आ रही ख़बरों के चलते आलिया नंबर वन के स्थान पर पहुंची हैं।

:

priyanka chopraalia bhattbollywoodmeethollywood

loading...