एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक्ट्रेस इन दिनों होम क्वारंटाइन में है। एक्ट्रेस क्वारंटाइन में मालदीव में बिताए पलों को याद कर रही है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर मालदीव ट्रिप की प्रोफाइल लगाई है।
13 Apr, 2021 11:00 AMमुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक्ट्रेस इन दिनों होम क्वारंटाइन में है। एक्ट्रेस क्वारंटाइन में मालदीव में बिताए पलों को याद कर रही है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर मालदीव ट्रिप की प्रोफाइल लगाई है।
तस्वीर में आलिया बिकिनी में बीच पर बैठी हुई है। ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में आलिया काफी बोल्ड लग रही है। एक्ट्रेस बीच पर बैठ कर अठखेलियां करती नजर आ रही है।
बता दें कोरोना की चपेट में आने से पहले आलिया अपनी बहन और दोस्तों के साथ मालदीव ट्रिप पर गई थीं। जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थी। काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' मे भी नजर आएंगी।