main page

राम चरण-आलिया से लेकर ये फ्रेश जोड़ियां 2022 में बड़े पर्दे पर शानदार कॉन्टेंट के साथ थिएटर से लेकर ओटीटी पर मचाएंगी धमाल

Updated 18 January, 2022 04:29:43 PM

बाॅक्स ऑफिस में हमेशा नई जोड़ियों के आने का दौर लगा रहता हैं। कई जोड़ियां हिट हो जाती हैं तो कई फ्लॉप। वहीं साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर फ्रेश जोड़ियां धमाका मचाने को तैयार हैं। इस साल दर्शकों को कई अलग और अनोखी जोड़ी देखने को मिलेगी तो अब देखते हैं कि 2022 में कौनसी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

मुंबई: बाॅक्स ऑफिस में हमेशा नई जोड़ियों के आने का दौर लगा रहता हैं। कई जोड़ियां हिट हो जाती हैं तो कई फ्लॉप। वहीं साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर फ्रेश जोड़ियां धमाका मचाने को तैयार हैं। इस साल दर्शकों को कई अलग और अनोखी जोड़ी देखने को मिलेगी तो अब देखते हैं कि 2022 में कौनसी जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

Bollywood Tadka
 

राम चरण और आलिया भट्ट


हम सभी जानते हैं कि फिल्म आरआरआर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इसका कारण है फिल्म की अनोखी कास्टिंग और पेयरिंग। इस फिल्म में बी-टाउन की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट रफ ऐंड टफ राम चरण के साथ नजर आएंगी।

Bollywood Tadka

इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही लोगों में फिल्म के प्रति जबरदस्त उत्सुकता है। प्रोमो से लेकर प्रमोशन तक उनकी दोस्ती से लेकर, ट्रेलर तक दुनियाभर में कोहराम मचाए हुए है, और फिल्म में एक ऐसी जोड़ी नजर आयेगी जो बड़े पर्दे पर छा जाएगी!

Bollywood Tadka

दीपिका पादुकोण और सिद्धान्त चतुर्वेदी


फिल्म '83' के लिए तारीफे बटोर रहीं दीपिका पादुकोण जल्द ही एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ओटीटी फिल्म 'गहराइयां' में नजर आएंगी। दीपिका और सिद्धान्त की यह जोड़ी पहली बार ओटीटी पर दिखाई देगी। हाल ही में रिलीज़ हुए प्रोमो में जो केमिस्ट्री देखने को मिली वह काफी गजब की थी। अब लोगों को इस मैजिकल जोड़ी को देखने की उत्सुकता  हैं!

Bollywood Tadka
 

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर


आखिरी में बात करते हैं बाॅलीवुड के खिलाड़ी कुमार और ब्यूटी क्वीन मानुषी छिल्लर की। ये जोड़ी वाईआरएफ की फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगी। यह फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की वीरता और जीवन पर आधारित होगी। अक्षय उस योद्धा की भूमिका में नज़र आएगे जिसने घोर के बेरहम आक्रमणकारी मुहम्मद के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित 'पृथ्वीराज' का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म 21 जनवरी 2022को वर्ल्डवाइड रिलीज़ होगी। हम निश्चित रूप से इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक है।

Content Writer: Smita Sharma

alia bhattram charanRRRDeepika PadukoneSiddhant ChaturvediGehraiyaanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...