main page

हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं आलिया: पति संग लिटिल प्रिंसेस को लेकर कपूर हाउस पहुंची एक्ट्रेस, पापा की गोद में सोई दिखीं न्यूबाॅर्न बेबी

Updated 10 November, 2022 10:38:25 AM

बाॅलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर को पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। आलिया ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। पिछले कुछ दिनों में, भट्ट और कपूर परिवार के सदस्यों को एचएन रिलायंस अस्पताल के अंदर और बाहर जाते देखा गया जहां आलिया भर्ती थीं। वहीं वीरवार सुबह आलिया भट्ट हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज

मुंबई: बाॅलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर 6 नवंबर को पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। आलिया ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। पिछले कुछ दिनों में, भट्ट और कपूर परिवार के सदस्यों को एचएन रिलायंस अस्पताल के अंदर और बाहर जाते देखा गया जहां आलिया भर्ती थीं।

Bollywood Tadka

वहीं वीरवार सुबह आलिया भट्ट हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। उन्हें अपनी लाडली और पति रणबीर के साथ घर जाते हुए स्पाॅट किया गया।

Bollywood Tadka

 

 करीब 4 दिन बाद आलिया भट्ट अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं हैं।

Bollywood Tadka

रणबीर और आलिया भट्ट अपनी नन्हीं प्रिसेंस को लेकर कपूर हाउस पहुंचे हैं। इस दौरान आलिया और रणबीर बैक सीट पर बैठे दिख रहे हैं। जहां आलिया ब्लैक लुक में दिख रही हैं। वहीं रणबीर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणबीर अपनी लाडली को बाहों में लिए नजर आए। 

Bollywood Tadka


आलिया भट्ट ने बेटी के जन्म पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था- 'हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर में - हमारा बच्चा है... और वह एक जादुई लड़की है।'

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो आलिया करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में दिखेंगी। वहीं रणबीर लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म और संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में नजर आएंगे। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Alia BhattRanbir KapoorNewbornBaby GirlFirst PictureBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...