बुधवार की शाम वॉग ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में कई सितारों ने बोल्ड अंदाज में शिरकत की। वहीं, आलिया ने भी सिल्वर गाउन में धांसू एंट्री की। एंट्री करते ही सब लोगों की नज़रें आलिया को ही देखते रह गई।
26 Sep, 2019 01:31 PMबॉलीवुड तड़क टीम. बुधवार की शाम वॉग ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में कई सितारों ने बोल्ड अंदाज में शिरकत की। वहीं, आलिया ने भी सिल्वर गाउन में धांसू एंट्री की। एंट्री करते ही सब लोगों की नज़रें आलिया को ही देखते रह गई।
आलिया इस अवार्ड शो में सिल्वर कलर के गाउन में नजर आईं और साथ ही मैचिंग सिल्वर कलर की हील्स उसकी लुक को बेहद आकर्षित बना रही हैं। सिल्वर कलर के चमकीले गाउन ने लोगों की नजरों को उसकी खूबसूरती से बांधे रखा।यह गाउन फ्रंट से उठा हुआ और पीछे से जमीन को टच कर रहा है। ब्लैक कलर के सिल्की हेयर में फ्रिजी पोनी, मिनिमल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक उसके चेहरे को चार चांद लगा रही हैं। इस दौरान आलिया कैमरे के सामने क्लिर स्माइल में पोज दे रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नज़र आएंगी। फिल्म में उसके साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया 'सड़क 2' में आदित्य कपूर के साथ भी नजर आएं।
alia bhatt pictures