एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही एक्ट्रेस ने साड़ी लुक में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही है।
13 Feb, 2022 11:09 AMमुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही एक्ट्रेस ने साड़ी लुक में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही है।
लुक की बात करें तो आलिया व्हाइट साड़ी में नजर आ रही है। साड़ी के किनारों पर ब्लैक बॉर्डर बना हुआ है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्लाउज कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप और चोटी से एक्ट्रेस ने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
कानों के झूमके आलिया की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द फिल्म 'गंगूबाई कठियावाड़ी' में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया था। इसके अलावा आलिया 'आरआरआर' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देगी।