बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म कलंक में नज़र आई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। आलिया भट्ट के बारें में तो आप सभी जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप आलिया की बहन के बारें में जानते हैं। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने साल 2016 में सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया..
01 May, 2019 01:11 AMमुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म कलंक में नज़र आई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। आलिया भट्ट के बारें में तो आप सभी जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप आलिया की बहन के बारें में जानते हैं। आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने साल 2016 में सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया था कि वो 13 साल की उम्र में डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं। उन्होंने इस पर एक किताब भी लिखी, जिसका नाम था, नेवर बीन अन हैप्पियर।
डिप्रेशन के मुद्दे पर हाल ही में शाहीन भट्ट ने एक टॉक शो पर बातचीत भी की। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें आलिया भट्ट की वजह से अनकम्फर्टेबल महसूस हुआ था।
शाहीन ने बताया, 'जब वह 12 साल की थीं तो बड़ी बहन पूजा और छोटी बहन आलिया के साथ एक फोटोशूट के लिए गई थीं।' तीनों बहनों की तस्वीरें क्लिक की जा रही थीं कि इतने में एक फोटोग्राफर ने आकर शाहीन से कहा कि वह फ्रेम से हट जाएं क्योंकि वह केवल आलिया और पूजा की तस्वीर क्लिक करना चाहता था। इस घटना ने शाहीन को झकझोर कर रख दिया था। शाहीन ने कहा कि वो घटना उन्हें आज भी असहज महसूस करवाती है।