main page

जैसलमेर से फिल्म की शूटिंग कर मुंबई वापिस लौटी आलिया भट्ट, न मांग में सिंदूर', न गले में मंगलसूत्र बेहद सिंपल दिखा नई नवेली दुल्हन का लुक

Updated 24 April, 2022 11:18:52 AM

एक्ट्रेस आलिया भट्ट 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। कपल की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। शादी के तुरंत बाद आलिया काम में बिजी हो गई है। शादी के पांच दिन बाद ही एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के लिए जैसलमेर गई थी। आलिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। अब एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। कपल की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। शादी के तुरंत बाद आलिया काम में बिजी हो गई है। शादी के पांच दिन बाद ही एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के लिए जैसलमेर गई थी। आलिया को एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। अब एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka
तस्वीरों में आलिया ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस बिना मेकअप के दिखाई दे रही है। आलिया ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। एक्ट्रेस कैमरे के सामने दिलकश अंदाज में पोज दे रही है।

Bollywood Tadka

आलिया ने न मांग में सिंदूर लगाया हुआ है, न मंगलसूत्र पहना हुआ है और न हाथों में चूड़िया पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने सुहाग की कोई भी निशानी नहीं पहनी हुई है। एक्ट्रेस के लुक को देख कर लग ही नहीं रहा कि उनकी नई-नई शादी हुई है। हालांकि इसके बावजूद भी आलिया की तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो आलिया बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म में मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी दिखाई देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणवीर सिंह हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

alia bhattspottedmumbai airportphotosviralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...