बॉलीवुड फिल्म ''कंलक'' की स्टारकास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर कपिल शर्मा के शो ''द कपिल शर्मा शो'' में पहुंचे। इस शो में चारों ने खूब मस्ती की। एपिसोड के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वरुण और आलिया की जोड़ी दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही। केवल फिल्म में ही नहीं कपिल के शो में भी दोनों की जोड़ी कमाल की लगी।
14 Apr, 2019 11:54 AMमुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'कंलक' की स्टारकास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे। इस शो में चारों ने खूब मस्ती की। एपिसोड के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वरुण और आलिया की जोड़ी दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही। केवल फिल्म में ही नहीं कपिल के शो में भी दोनों की जोड़ी कमाल की लगी।
सामने आई वीडियो में कपिल शर्मा, वरुण और आलिया को एक टास्क देते हैं, जिसमें मुगल-ए-आजम का एक सीन करने के लिए कहा जाता है। टास्क के दौरान आलिया अनारकली बनती हैं जो अपनी हाजिर जवाबी से कपिल का मुंह बंद कर देती हैं। वहीं आलिया शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर करते हुए बताती हैं कि किस तरह माधुरी दीक्षित के सामने वो नर्वस थीं। कलंक के गाने घर मोरे परदेसिया के लिए उन्होंने एक साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।
बता दें कि फिल्म कंलक को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। कलंक में संजय दत्त और, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में है। ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।