main page

आलिया ने खास अंदाज में दीपिका को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर कहा- तुम खूबसूरती और मजबूती की प्रेरणा हो

Updated 05 January, 2021 04:11:48 PM

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। दीपिका को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी दीपिका को बर्थडे विश किया है।

मुंबई. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। दीपिका को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी दीपिका को बर्थडे विश किया है।

Bollywood Tadka
आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दीपिका की तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। तस्वीर में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। तस्वीर शेयर कर आलिया ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे DP! तुम हमेशा खूबसूरती और मजबूती की प्रेरणा रही हो और रहोगी। यह हमारे आने वाले एडवेंचर्स के लिए, लव यू' फैंस द्वारा इस तस्वीर को खूब देखा जा रहा है।

Bollywood Tadka
बता दें पिछले दिनों दीपिका और आलिया नए साल के जश्न के लिए रणथंभौर में थीं। इस ट्र‍िप में आलिया बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनकी फैमिली के साथ आईं थी। वहीं दीप‍िका अपने पति रणवीर सिंह के साथ थीं। सभी स्टार्स इकट्ठे ही थी। ट्रिप की  तस्वीरें और वीड‍ियोज भी सोशल मीड‍िया पर काफी वायरल हुईं थी। अब सभी मुंबई वापिस लौट आए हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो दीपिका बहुत जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में दीपिका रणवीर के साथ नजर आएंगी। वहीं आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली है। इसमें आलिया रणबीर कपूर के काम दिखाई देंगी।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

alia bhattwishesbirthdaydeepika padukoneBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...