बॉलीवुड स्टार्स को अक्सर मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया जाता है। यह शहर एंटरटेनमेंट की दुनिया का एक केन्द्र है। स्टार्स आए दिन मीटिंग्स, वेंट, जिम सेशन, मूवी आउटिंग, एयरपोर्ट आदि के लिए बाहर जाते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट को कैमरे में क्लिक किया गया। दोनों हसीनाएं मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर दिखीं। अनुष्का को जहां मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वहीं आलिया संजयलीला भंसाली के आफिस के बाहर दिखीं।
13 Sep, 2019 04:43 PMमुंबई: बॉलीवुड स्टार्स को अक्सर मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया जाता है। यह शहर एंटरटेनमेंट की दुनिया का एक केन्द्र है। स्टार्स आए दिन मीटिंग्स, वेंट, जिम सेशन, मूवी आउटिंग, एयरपोर्ट आदि के लिए बाहर जाते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट को कैमरे में क्लिक किया गया। दोनों हसीनाएं मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर दिखीं। अनुष्का को जहां मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वहीं आलिया संजयलीला भंसाली के आफिस के बाहर दिखीं।
आलिया भट्ट
एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिल्म ऋतिक रोशन के साथ दिखाई देंगी। इसी बीच हाल ही में आलिया संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंची।
इस दौरान आलिया आरेंज कलर के कुर्ते से साथ मैचिंग प्लाजो में खूबसूरत दिखीं। आलिया ने स्लिवर बालियों और कोल्हापुरी चप्पल से अपने लुक को पूरा किया। इस दौरान आलिया ने लाइट मेकअप किया था।गाड़ी से उतरकर आलिया ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। आलिया की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
काम की बात करें तो आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन,मौनी राॅय जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। यह फिल्म अगले साल समर में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया 'RRR' और 'सड़क 2' में नजर आएंगी।
अनुष्का शर्मा
वहीं, दूसरी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रे कलर के जंपसूट में स्टाइलिश दिखीं। मिनिमल मेकअप, पोनी और शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इस दौरान अनुष्का ने एक बैग कैरी किया था।
एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के शूज कैरी किए थे। एयरपोर्ट पर मिसेज कोहली का टशन देखते ही बन रहा था। अनुष्का ने अयरपोर्ट पर मुस्कुराते हुए पोज दिए। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। यह पिल्म बीते साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद अनुष्का ने अब तक अपने अपकमिंग प्रोजैक्ट्स की घोषणा नहीं की है। अनुष्काइन दिनों फिल्मों से दूर पति विराट के साथ समय बिता रही हैं।