बॉलीवुड के दो सबसे चर्चित स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वीरवार (14 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल दोपहर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लेगा। शादी में हिस्सा लेने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है। आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट
14 Apr, 2022 02:44 PMमुंबई: बॉलीवुड के दो सबसे चर्चित स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वीरवार (14 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल दोपहर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सात फेरे लेगा। शादी में हिस्सा लेने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है। आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट सहित लड़कीवाले वेन्यू में पहुंचने लगे हैं। देखें तस्वीरें

लुक की बात करें दुल्हन की मां सोनी राजदान साड़ी में खूबसूरत दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, हार, झुमकों से कंप्लीट किया है। बेटी की शादी की खुशी सोनी राजदान के चेहरे पर साफ दिख रही है। उनके साथ आलिया की मौसी भी थीं।

शाहीन भट्ट
बहन की शादी में शामिल होने के लिए शाहीन भट्ट ने भी स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। लुक की बात करें तो शाहीन पिंक सूट में प्यारी लग रही हैं।

बेटी पूजा भट्ट संग महेश भट्ट

आकांक्षा रंजन
आलिया भट्ट की BFF आकांक्षा रंजन ग्रीन कलर की साड़ी प्यारी लग रही हैं।

करण जौहर