main page

बर्थडे: अल्का याग्निक की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें,  गीत 'चोली के पीछे क्या है'  पर मचा था बवाल

Updated 20 March, 2019 12:16:04 PM

बाॅलीवुड सिंगर लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद जिस सिंगर के गाने सबसे ज्यादा पॉपुलरहुए, वह हैं अल्का याग्निक। 90 के दशक में हर बॉलीवुड फिल्म के गानों में अल्का याग्निक की आवाज सुनाई देती है।

मुंबई: बाॅलीवुड सिंगर लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद जिस सिंगर के गाने सबसे ज्यादा पॉपुलरहुए, वह हैं अल्का याग्निक। 90 के दशक में हर बॉलीवुड फिल्म के गानों में अल्का याग्निक की आवाज सुनाई देती है। कोई भी फिल्म अल्का के गानों के बिना अधूरी लगती थी। अल्का आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अल्का के जन्मदिन पर जानें उनकी लाइफ से कुछ अनसुनी बातें....

Bollywood Tadka,अल्का याग्निक इमेज,अल्का याग्निक फोटो,अल्का याग्निक पिक्चर

अल्का ने 10 साल की उम्र में ही अपने करियर को बनाने के लिए  मां के साथ मुंबई आ गईं थीं। पहली मुलाकात में राज कपूर को अल्का की आवाज  इतनी पसंद आ गईं थी कि उन्होंने अल्का को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से मिलवाया। लक्ष्मीकांत से मुलाकात के बाद अल्का ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म 'पायल की झंकार' से की। उस समय उनकी उम्र महज 14 साल की थी।Bollywood Tadka,अल्का याग्निक इमेज,अल्का याग्निक फोटो,अल्का याग्निक पिक्चर

 

इस गाने के 8 साल बाद अल्का ने माधुरी दीक्षित की फिल्म 'तेज़ाब' में 'एक,दो, तीन' गाना गाया। इस गाने के बाद अल्का को एक बड़ी पहचान मिली। इसके बाद अल्का ने कभी भी लाइफ में पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने 30 साल के करियर में अल्का ने अब तक 700 फ़िल्मों में 20 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।उन्हें प्लेबैक सिंगर के तौर पर 2 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है । 

Bollywood Tadka,अल्का याग्निक इमेज,अल्का याग्निक फोटो,अल्का याग्निक पिक्चर

 

'चोली के पीछे क्या है' गाने पर हुआ था बवाल

बता दें कि साल 1993 में अल्का के गाए गाने 'चोली के पीछे क्या है' पर काफी बवाल हुआ था। इस गाने के बोल पर 42 पॉलिटिकल पार्टियों ने आंदोलन चला कर इसका विरोध किया था। 

Bollywood Tadka,अल्का याग्निक इमेज,अल्का याग्निक फोटो,अल्का याग्निक पिक्चर

अल्का की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1989 में नीरज कपूर शादी की थी। उनकी एक बेटी सायशा है। अल्का अपने पति से 26 साल से अलग रह रही हैं। बीते  साल 12 दिसंबर को अल्का ने अपनी बेटी की शादी की थी।

Bollywood Tadka,अल्का याग्निक इमेज,अल्का याग्निक फोटो,अल्का याग्निक पिक्चर

अल्का की बेटी ने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखी। अल्का ने 4 साल पहले फिल्म 'तमाशा' में 'अगर तुम साथ हो' गाना गया था। 7 बार फिल्मफेयर और दो नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजी गईं अल्का की आवाज आज कल कम ही फिल्मों में सुनाई पड़ती है। लेकिन फैंस आज भी अल्का के गाने सुनने के लिए बेताब रहते हैं।

: Smita Sharma

alka yagnikbirthday specialBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...