मशहूर नृत्यांगना और कोरियोग्राफर अमला शंकर अब इस दुनिया में नहीं रही। 101 वर्ष की अमला का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन उम्र संबंधी परेशानियों से हुआ है और शुक्रवार सुबह उन्हें नींद ने ही दिल का दौरा पड़े के कारण वो दुनिया को अलविदा कह गईं। मशहूर कोरियोग्राफर को खोने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
24 Jul, 2020 02:23 PMबॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर नृत्यांगना और कोरियोग्राफर अमला शंकर अब इस दुनिया में नहीं रही। 101 वर्ष की अमला का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। परिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनका निधन उम्र संबंधी परेशानियों से हुआ है और शुक्रवार सुबह उन्हें नींद ने ही दिल का दौरा पड़े के कारण वो दुनिया को अलविदा कह गईं। मशहूर कोरियोग्राफर को खोने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अमला की उनकी पोती और नृत्यांगना श्रीनंदा शंकर ने सोशल मीडिया पर अपनी दादी के निधन की खबर लोगों के साथ शेयर की है। अमला शंकर के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
1919 में अमला का जन्म बांग्लादेश के जसोर में हुआ था। अमला का परिवार शुरुआत से कला कते क्षेत्र में आगे रहा। 90 की उम्र में अमला शंकर ने कला के क्षेत्र में पश्चिम बंगाल सरकार से ‘बंग विभूषण’ से सम्मान हासिल किया था।