''बिग बाॅस 13'' में अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल जल्द ही बाॅलीवुड में अपना ड्रीम डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
खबर है कि शहनाज सलमान खान की फिल्म ''कभी ईद कभी दीवाली'' के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगी। वहीं सलमान संग डेब्यू करने की खबरों के बीच शहनाज गिल को जूहू में JW Marriott Hotel के बाहर स्पाॅट किया गया।
28 Apr, 2022 04:03 PMमुंबई: 'बिग बाॅस 13' में अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल जल्द ही बाॅलीवुड में अपना ड्रीम डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
खबर है कि शहनाज सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगी। वहीं सलमान संग डेब्यू करने की खबरों के बीच शहनाज गिल को जूहू में JW Marriott Hotel के बाहर स्पाॅट किया गया।
इस दौरान शहनाज का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो शहनाज ब्लैक टाॅप और जींस में बेहद प्यारी दिखीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक से लुक को पूरा किया था।
इसके साथ हाई बन, ब्लैक शेड्स और गोल्डन हूप्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान शहनाज ने रेड कलर का स्लिंग बैग कैरी किया है। होटल के बाहर शहनाज ने मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। फैंस शहनाज की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
शहनाज के डेब्यू की बात करें तो खबर है कि सलमान खान ने अपनी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली के लिए एक्ट्रेस से संपर्क किया है।एक इंग्लिश वेब साइट की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एक सूत्र ने बताया-'शहनाज गिल 'कभी ईद कभी दीवाली' के कलाकारों में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस फिल्म में आयुष शर्मा के साथ दिखाई देंगी। यह पुष्टि की गई है कि शहनाज फिल्म का हिस्सा होंगी लेकिन उनका रोल क्या है इसकी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है।'
गौरतलब है कि कभी ईद कभी दीवाली में सलमान के अलावा उनके जीजा और एक्टर आयुष शर्मा और पूजा हेगड़े हैं। वहीं अब अगर शहनाज की इस फिल्म में एंट्री होती है तो ये उनके फैंस के लिए वाकई बहुत बड़ी खुशखबरी है।