main page

तलाक की खबरों के बीच दुल्हन की तरह सजी चारू असोपा, राजस्थानी लुक में रैंप पर उतरी सुष्मिता सेन की भाभी ने लूटी महफिल

Updated 11 July, 2022 04:12:18 PM

एक्ट्रेस चारू असोपा बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि चारू और उनके पति राजीव सेन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बात इतनी बढ़ गई है कि चारू अब राजीव से तलाक लेना चाहती हैं। वहीं तलाक की खबरों के बीच चारू असोपा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस चारू असोपा बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि चारू और उनके पति राजीव सेन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बात इतनी बढ़ गई है कि चारू अब राजीव से तलाक लेना चाहती हैं। वहीं तलाक की खबरों के बीच चारू असोपा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, चारू हाल ही में  एक फैशन शो में बतौर शो स्टॉपर पहुंचीं थी। फैशन शो में सुष्मिता सेन की भाभी ने अपने राजस्थानी लुक से सभी को हैरान कर दिया। आप जानते हैं चारु एक राजस्थानी परिवार से ताल्लुक रखती हैं तो उन्होंने फैशन शो के लिए भी राजस्थानी लुक चुना था।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो चारू ने पिंक कलर का लहंगा-चोली कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को राजस्थानी स्टाइल ज्वेलरी जैसे हैवी नेकलेस, मांग टीका,चूड़ियां,कड़े से कंप्लीट किया था।

Bollywood Tadka

मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। इस दौरान चारू ने सिर पर दुपट्टा लिया था। वह अपने ओवरऑल लुक में कमाल की लग रही थीं।

Bollywood Tadka

चारु असोपा ने साल 2019 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। नवंबर 2021 में कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी, जिसका नाम उन्होंने जियाना सेन रखा है। इस समय चारु और राजीव के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो चारु असोपा कई फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'बालवीर', 'अकबर का बल बीरबल', 'मेरे अंगने में' जैसे सीरियल्स में काम किया है।

Content Writer: Smita Sharma

Charu AsopaFashion ShowBeautiful LookAmid Of Divorce NewsRajeev SenSushmita SenBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...