पूरे देश में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। महाराष्ट्र में यह त्योहार बड़ी-बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोग हो या स्टार्स उल्लास के साथ गणपति बप्पा की पूजा करते हैं। शिल्पा शेट्टी, सलमान खान और सोनू सूद समेत अन्य ने घर पर मूर्ति की स्थापना भी की।
09 Sep, 2019 12:02 PMमुंबई: पूरे देश में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। महाराष्ट्र में यह त्योहार बड़ी-बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोग हो या स्टार्स उल्लास के साथ गणपति बप्पा की पूजा करते हैं। शिल्पा शेट्टी, सलमान खान और सोनू सूद समेत अन्य ने घर पर मूर्ति की स्थापना भी की।
वहीं अंबानी के घर गणेशोत्सव के दौरान पूरी इंडस्ट्री एक छत के नीचे इक्ट्ठी हुई थी। वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ 'लालबागचा राजा' के दर्शन करने पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ अंबानी फैमिली ही थी। लुक्स की बात करें तो अमिताभ और अभिषेक दोनों ही पारंपरिक परिधान में थे।
वहीं अंबानी फैमिली भी ट्रेडिशन आउटफिट में दिखीं।
तस्वीरों में अभिषेक बप्पा का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।
बच्चन और अंबानी फैमिली की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वलायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का खास महत्व होता है। इस दौरान लालबाग में गणपति के दर्शन करने भारी भीड़ उमड़ती है।